लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

कांग्रेस जिलाध्य़क्ष के नेतृत्व में निकली मशाल रैली

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रिपोर्ट@अंजन मुखर्जी एमसीबी एवं कोरिया जिला ब्यूरो
चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों में शुमार एमसीबी जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में 9 अगस्त को सन 1942 में पराधीन भारत के अमर क्रांतिकारियों के लिए अंग्रेज भारत छोड़ो आन्दोलन को याद करते हुए चिरमिरी क्षेत्र के डोमनहिल में विशाल मशाल रैली का आयोजन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मशाल रैली सेन्ट्रल स्कूल के समक्ष गुरु नानक पुस्तकालय से प्रारंभ हो बाजार रोड, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्लब, स्टाफ क्वार्टर होते हुए जयस्तंभ चौक पर समापन किया गया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारे अमर क्रांतिकारी, स्वाधीनता संग्रामियों को उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
           इस अपूर्व मशाल रैली में अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, शाहीन अदिती परासर, विजय नेवार, बड़कू भाई से लेकर बड़े संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!