लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

कोरबा की विकलांग युवती की नौकरी की गुहार, कलेक्टर से की आवेदन

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम गोढी की विकलांग युवती तेरस बाई यादव ने कलेक्टर कोरबा को एक आवेदन पत्र सौंपकर नौकरी की गुहार लगाई है।
तेरस बाई ने बताया कि वह जन्म से ही अपने लेफ्ट पैर से 40 परसेंट विकलांग हैं और गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बीए फाइनल और एमए अंग्रेजी की पढ़ाई की है, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण आगे की पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है।


        तेरस बाई ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उन्हें शिक्षा विभाग या किसी अन्य विभाग में विकलांग कोटा में नौकरी देने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि नौकरी मिलने से वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर पाएंगी। तेरस बाई ने बताया कि वह अपने परिवार की पहली महिला हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार और समाज के लिए एक उदाहरण बनना चाहती हैं। कलेक्टर कोरबा ने तेरस बाई के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि उनके मामले को गंभीरता से देखा जाएगा और जल्द ही नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!