लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

छत्तीसगढ़ युवा मंच संस्थापक व कांग्रेसी नेता नरेन्द्र भवानी का रायगढ़ के कैथोलिक भवन हॉल में बैठक सम्पन्न

Picture of Samarthy News

Samarthy News

अक्टूबर माह मे होने वाला है न्याय हक संवैधानिक यात्रा, रायपुर के तुता मैदान में करेंगे मंत्रालय का घेराव
रायगढ़। छत्तीसगढ़ युवा मंच संस्थापक व कांग्रेसी नेता नरेन्द्र भवानी की 28 जुलाई 2025 को संगठन से जुड़ें मुख्य सदस्यों के साथ रायगढ़ के कैथोलिक भवन मे बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हई। इस बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया की आगामी अक्टूबर माह मे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ओर संगठन हजारो की भीड़ के साथ कूच करेगी, प्रदेश में हो रहे संविधान के साथ खिलवाड़ संविधान का अपमान के खिलाफ करेगा। छत्तीसगढ़ युवा मंच आंदोलन प्रदर्शन जिसकी तैयारी हेतू संगठन के संस्थापक भवानी व समस्त पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर आंदोलन को सफल बनाने की कर रहे तैयारी में जुट चुके है।
             श्री भवानी ने अपने बयान में आगे यी भी कहा कि छत्तीसगढ़ मे भाजपा की ट्रीबल इंजन सरकार राज्य में संविधान का परीपालन कराने में असफल है या सरकार व प्रशासन स्वयं ही नहीं चाहते की संविधान का राज हो। उन्होंने ने यह भी बताया कि राज्य में चारो तरफ कानून व्यवस्था बुरा हाल है। खुलेंआम मारपीट व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। यही नहीं संविधान में मिले धार्मिक स्वतंत्रता का मौलिक अधिकारो की हत्या की जा रही है, कुल मिलाकर संविधान को कुचलने का काम खुलेंआम भाजपा शासित छत्तीसगढ़ की सरकार में हो रही है और कोई नेता ऐसे कृत्यो पर सवाल नहीं कर रहा क्यूँ ?
           श्री भवानी ने यह भी कहा की रायगढ़ में विशेष मसीही मानने वाले लोग अपने ही घरों में डर भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है क्यों ? जबकि भारत देश एक लोकतांत्रिक व आजाद देश है, किन्तु यहाँ विशेष वर्ग को मानने वाले लोग आजादी के साथ नहीं जी पा रहे है ना संविधान में मिले धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारो को प्राप्त कर पा रहे है, और जिन अधिकारियों को संविधान का परिपालन कराना हो वे स्वयं ही ऐसे परिस्थिति में दबाव पूर्वक दिखाई पड़ रहे है, ऐसे में भाजपा सरकार कौन सा संविधान का सम्मान की बात करते है समझ से परे है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!