लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि द्वारा स्कूली बच्चों को गणवेश वितरण, बच्चों में दिखा उत्साह

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा@दीपका। छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष स्कूली बच्चों को गणवेश प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 9 दीपका के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दीपका में वार्ड पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह द्वारा कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी साहू, संकुल शैक्षिक समन्वयक भवदीप कुमार दुबे, माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती कुसुम गौतम, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अजय कुमार पटेल, शिक्षिका श्रीमती बिना सिंहा एवं श्रीमती सविता कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा पार्षद सुजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिस पर पार्षद द्वारा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। नए गणवेश प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!