लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

कोरबा जिले के रिश्दी स्थित श्वेता हाॅस्पिटल की संचालिका का पुतला दहन 28 जून को, जानिए क्या है पूरा मामला

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। श्वेता हाॅस्पिटल की संचालिका डाॅक्टर मानियारो कुजूर एवं तृप्ति मरकाम के विरूद्व 28 जून को पुतला दहन करने का निर्णय मृतिका के पति ने रणजीत सिंह ने लिया है। इस संदर्भ में रणजीत सिंह ने एसडीएम कोरबा के माध्यम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है।
                  अपने ज्ञापन में मृतिका के पति ने उल्लेख किया है कि हमारे द्वारा 10 जून 2025 को अनविभागीय अधिकारी (रा०) कोरबा के माध्यम से कलेक्टर कोरबा की ओर 6 सुत्रीय मांगो को लेकर 10 दिवस में कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया था।

इस संबंध में कलेक्टर द्वारा शिकायत के संबंध में जाँच दल द्वारा 7 दिवस में रिपोर्ट मांगी गई थी किन्तु आज पर्यन्त तक किसी भी प्रकार की जानकारी संबंधितों द्वारा जमा नहीं किया गया है। मृतिका के पति श्री सिंह ने आगे यह भी उल्लेख किया है कि ज्ञापन सौंपे आज दिनांक तक 1 से 3 दिन व्यतीत हो गया है किन्तु आज तक शासन एवं प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण परिवार वाले एवं ग्रामवासियों के साथ-साथ क्षेत्रीय दल जो 10 जून 2025 को सौंपे गये ज्ञापन में सम्मिलित थे। वे भी कोई कार्रवाई नही होने के कारण आकोशित है। रणजीत सिंह ने अपने पत्र में मांग किया है कि उपरोक्त संदर्भित ज्ञापन पर पांच दिवस के भीतर अगर डॉ. मनियारो कुजुर को निलंबन के साथ श्वेता हॉस्पिटल को बंद नहीं किया जाता है तो 28 जून 2025 दिन शनिवार को सभी ग्रामवासी, सरपंच संघ, एवं क्षेत्रीय दलों के द्वारा चक्काजाम एवं डॉ. मानियारो कुजुर एवं तृप्ति मरकाम का पुतला दहन किया जावेगा। इस दौरान किसी प्रकार कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। उक्त ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन श्याम बिहारी जायसवाल, रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया के आलावा स्वास्थ्य सचिव छ.ग. शासन, पुलिस अधीक्षक कोरबा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरबा, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर आई.टी.आई. कोरबा, छत्तीसगढ़िया कांति सेना कोरबा, भीम आर्मी कोरबा, सरपंच संघ विकास खण्ड कोरबा, हिन्द कांति सेना कोरबा, बंजरंग दल कोरबा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कोरबा के आलावा. जौहार छत्तीसगढ़ पार्टी कोरबा को भेजा गया है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!