लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

SECL एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एसईसीएल कर्मियों के लिए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हेतु हुआ समझौता

Picture of Samarthy News

Samarthy News

बिलासपुर। निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में एस.ई.सी.एल. एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एस.ई.सी.एल. के कर्मचारियों के वेतन खातों को राष्ट्रीय बैंकों की तर्ज पर कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज में कवरेज हेतु मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया। एस.ई.सी.एल. की ओर से श्री दुर्गा प्रसाद सामल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन दृ अं. सं.ध्कर्मचारी स्थापना) एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से अमरजीत सिंह खनूजा, सहायक महाप्रबंधक (बिजनेस एंड क्रेडिट/संचालन), सीआरजीबी, मुख्यालय, रायपुर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। एस.ई.सी.एल. द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ किया गया एमओयू अनुषंगी स्तर पर किसी भी ग्रामीण बैंक के साथ हस्ताक्षरित किया गया पहला एमओयू है जिससे एस.ई.सी.एल. के 3637 कर्मचारी जिनका वेतन खाता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में है को कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज का लाभ मिलेगा। इस एमओयू के उपरांत एस.ई.सी.एल. के 99 प्रतिशत कर्मचारी कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के दायरे में आ जायेंगे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!