लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

योग करने वाले रहते है निरोग- विधायक श्री राठिया

Picture of Samarthy News

Samarthy News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हायर सेकेंड्री स्कूल केरवाद्वारी किया गया सामूहिक योग
कोरबा। योग करने वाले होते हैं निरोग यह कहना रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया का, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरवाद्रारी के स्कूल प्रांगण में योग करते हुए विधायक ने सभी को योग करने का निवेदन किया।
               विधायक श्री राठिया ने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने गुरुजनों और माता पिता का सम्मान करना चाहिए। इससे आत्मशक्ति बढ़ती है, और कोई भी कार्य आसानी से पूरी हो जाती हैं। आज कल के बच्चे गुरुजनों का सम्मान नहीं करते। हमारे जमाने में गुरु को भगवान की तरह मानते थे।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सतीश गुप्ता ने कहा कि गांव के किसान मेहनती होते है, उनका शरीर तंदुरुस्त रहता है वैसे ही योग करने वालो का शरीर तंदुरुस्त रहता है, इसीलिए रोजाना योग करना चाहिए। विधायक, सरपंच, शिक्षको ने एवं विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसान एवं प्राणायाम किए। विद्यालय की व्याख्यता श्रीमती ज्योति शर्मा ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भ्रामरिक प्राणायाम, मकरासन, सर्वांगासन, वृक्षासन, नौकासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन सहित प्राणायाम करवाया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सरपंच परमेश्वर राठिया, उत्तम कुमार तिवारी, श्रीमती हीरा कंवर, कृष्णा लाल, ओम प्रकाश साहू, श्रीमती सुधा रानी राठौर, सतीश कुमार धुरी, जोहर सिंह, संजय खैरवार सहित विघालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!