लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में भाजपा पार्षद के फर्जी हस्ताक्षर फर्जी सील लगाकर की गई धोखाधड़ी

Picture of Samarthy News

Samarthy News

भाजपा पार्षद सहित मण्डल पदाधिकारियों ने की थाने में लिखित शिकायत
कोरबा (कटघोरा) शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह में निर्वाचित पार्षद के नाम से फर्जी हस्ताक्षर फर्जी सील लगाकर दिये गये पत्र में कुटरचना एवं धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध का संज्ञान लेते हुए वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अजय गर्ग सहित भारतीय जनता पार्टी मण्डल कटघोरा के पदाधिकारियों ने कटघोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई हेतु पत्र सौंपा गया।
     मामला इस प्रकार है कि दिनांक 13 जून 2025 को शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा के द्वारा विद्युत मण्डल कटघोरा को कुछ विषयों को लेकर एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें वार्ड क्र.15 का सील लगाकर निर्वाचित पार्षद का फर्जी दस्तखत किया गया है, जबकि पार्षद अजय गर्ग भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं, अर्थात किसी भी रूप में भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य किसी राजनैतिक दल के दस्तावेज में दूसरे राजनैतिक दल के निर्वाचित पार्षद के फर्जी दस्तखत होने या उनकी पहचान का वर्णन होना असम्भव है, जबकि शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में जिसमें अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के प्रधान दस्तखत एवं अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भी दस्तखत हैं, में वार्ड क्र. 15 का सील मोहर लगाकर निर्वाचित पार्षद का फर्जी दस्तखत कर दस्तावेज के रूप में किसी विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत करना गंभीरतम् अपराध की श्रेणी में आता है।


   उक्त आशय का नमूना पत्र जो आरोपियों द्वारा संचार माध्यम से प्रसारित किया गया है, का नमूना संलग्न कर थाना कटघोरा में उपस्थित दिवस प्रभारी और उप निरीक्षक राम पाण्डेय को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर मामले की तहकीकात कर उचित कार्रवाई हेतु निवेदन किया गया है।
वर्णित कृत्य इसलिए भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, क्योंकि शिकायत कर्ता एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य होने के अलावा उस राजनैतिक दल की ओर से नगर पालिका परिषद कटघोरा के निर्वाचन में वार्ड क्र.15 इंदिरानगर से निर्वाचित पार्षद भी हैं, जिनके नाम एवं पद का इस प्रकार दुरूपयोग कर फर्जी दस्तखत किया जाना एक गंभीर चिंता का विषय है ।थाना प्रभारी को संचार प्रपत्र नमूने की कापी शिकायत पत्र के साथ संलग्न कर देते हुए उसे स्वीकार कर ज्ञापित अभ्यावेदन के आधार पर प्रकरण की गंभीरता से विवेचना करते हुए वास्तविक परिवेश के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई हेतु निवेदन किया गया है।
         इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पवनकुमार अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष अजय धनोंदिया,मण्डल के महामंत्री समजीत सिंह, अमित जायसवाल, नवनीत पटेल, मनोज दुबे, गंगा पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!