कोरबा। SAMARTHY NEWS PVT LTD NEWS DESK प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की तबीयत खराब होने के कारण अंततः महिला की मौत हो गई उक्त पूरा मामला गत 1 जून कोरबा जिले के रिस्दी रोड पर संचालित नीजि चिकित्सालय श्वेता हॉस्पिटल की बताई जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ इस संबंध में मृतिका के पति रणजीत सिंह ने कोरबा जिला पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि उक्त हॉस्पिटल की संचालिका व डाक्टर मनियारो कुजूर को तत्काल निलंबित कर जब तक पूर्ण जांच नहीं हो जाता श्वेता हॉस्पिटल को बंद रखा जाए। मृतिका के पति ने जिला पुलिस कप्तान को लिखे पत्र में यह उल्लेख किया है कि मुख्य चिकित्सालय कोरबा में कार्यरत श्रीमती डॉ. मनियारो कुजर जो कि डॉक्टर के पद पर पदस्थ है जिसके द्वारा श्वेता हॉस्पिटल रिस्दी में संचालित किया जा रहा है।

उक्त हॉस्पिटल में दिनांक 1 जून 2025 को मेरे द्वारा मेरी पत्नी अंजली सिंह ग्राम गोढ़ी को प्रसव के दौरान भर्ती कराया गया था। जिसमें डॉ. मनियारो कुजुर के द्वारा ऑपरेशन उपरांत मेरी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया जन्म देने के बाद रक्त का रिसाव अधिक होने के कारण रात्रि में अचानक से तबियत बिगड़ने लगी हॉस्पिटल में एक भी जिम्मेदार डॉक्टर उपस्थित नहीं थे और न ही कोई अनुभवी नर्स उपस्थित थी इस बीच कई बार डॉक्टर से संपर्क किया गया लेकिन इसके बावजूद ईलाज हेतु कोई अनुभवी स्टॉफ नही आये जिसके कारण सुबह तबियत बहुत खराब हो जाने के कारण इनके द्वारा अपनी गलती छुपाने के लिये आनन फानन में न्यू कोरवा हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया जहां मेरी पत्नी अंजली का ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। डॉ. मनियारो कुजुर के द्वारा ईलाज के दौरान लापरवाही बरता जाना एवं रात्रि में कोई जिम्मेदार डॉक्टर की उपस्थित नहीं होना एवं सही समय पर ईलाज नही होने के कारण आज मेरी पत्नी जीवित नही है। एवं मेरे छोटे-छोटे दो बच्चों के सिर से माँ का साया छिन लिया। मृतिका अंजली सिंह के पति रणजीत सिंह ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि श्वेता हॉस्पीटल में मेरे बच्चों जैसे न जाने कितने ही बच्चों से उनके माँ का साया छिन लिया गया होगा जिसकी कोई जानकारी ही नहीं है। साथ ही मेरी पत्नी की स्थिति खराब थी, उसके बचने की उम्मीद नही थी यह जानते हुए भी न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा मेरी पत्नी को हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर कुछ घण्टों में ही लाख रूपये वसूल लिया गया मेरी पत्नी के मृत्यु के उचित कारणों की जानकारी न्यू कोरवा हॉस्पिटल के डॉक्टरों को होगी परन्तु वे उचित कारणों को छुपा रहे है। अतः न्यू कोरबा हॉस्पिटल के ऊपर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन से मृतिका के पति रणजीत सिंह ने मांग किया है कि इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना डॉक्टरों के विरूद्व तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए जांच टीम गठित किया जावे और उस जांच टीम जिला कोरबा से बाहर के हो तथा जब तक जाँच की कार्रवाई रिपोर्ट नहीं आती है तब तक हॉस्पिटल को बंद रखा जाये




