रिपोर्ट@संतोष देवागंन की रिपोर्ट
कोरबा। अब लेमरू के लोगो को स्वास्थ सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लेमरू में अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी समय पर नहीं आने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब लोगो को समय पर स्वास्थ सुविधा मिलेगा यहीं नहीं स्कूल में बच्चों को अब शिक्षक भी समय पर मिलेंगे।
उक्त वाक्या लेमरू ग्राम के नव निर्वाचित सरपंच रजनी तंवर ने कहीं। सरपंच श्रीमती तंवर ने गांव के सर्वांगिण विकास के संदर्भ में कहीं की लेमरू दूरस्थ वनांचल क्षेत्र है, जहां स्थानीय लोग अपनी समस्या को लेकर प्रशासनीक अमलों के पास नहीं पहुंच पाते थे अब ग्रामीणों को मुलभूत सुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरपंच श्रीमती रजनी तंवर ने समुचें ग्रामीवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जिस विश्वास से लोगो ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है मै बखुबीं दायित्व को निभाउंगी। मेरी पहली प्राथमिकता है गांव के बच्चों को शिक्षित बनाना। यहां यह भी कहना लाजिमी है कि लेमरू के शासकीय स्कूल में समय पर शिक्षक आते ही नहीं थे आते भी थे तो दोपहर 12 बजे और 3 बजते ही वे घर निकल जाते है, अब ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं रहेगी, सभी शिक्षक अपने निर्धारित समय पर आकर बच्चों को पूरा समय देगें।
लेमरू क्षेत्र जिला मुख्यालय से दूर है और कई पंचायतों से घिरा हुआ है। उसमें एक मात्र चिकित्सालय लेमरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। अब डाक्टर भी मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध रहेगे। मेरी सोच है कि लेमरू ग्राम पंचायत में ऐसी व्यवस्था देनी चाह रही हुं कि लोगो को मुख्यालय जाना न पड़े उनकी समस्याओं का समाधान मै त्वरित करा सकूं। इसमें गांव के सभी जागरूक लोगो का साथ चाहिए जैसा की मिलता आ रहा है। श्रीमती रजनी तंवर ने पंचगणों की तारीफ करते हुई कहीं कि हमारे पंच गण काफी समझदार व कर्मठ है जो बड़े ही जिम्मदारी व लगन से कार्य कर रहे है। इसी संदर्भ में वार्ड क्रमांक 3 के पंच जगलाल यादव के बारे बताई की भीषण गर्मी में अपने वार्ड में चोरनी नदी से लोगो को पानी की सप्लाई कर जल की समस्या से निजात दिला रहे है।
अब लोगो को वृद्वा व निराश्रित पेंशन के लिए भी भटकना नहीं पडेगा। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र भी समय पर लोगो को मुहैया कराया जा रहा है। जब कुछ ग्रामीणों से पत्रकारों ने पंचायत की स्थिति जानने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने बेवाक शब्दों में कहे की अब हमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है समय पर हमारा काम हो रहा है हम जैसे जनप्रतिनिधी खोज रहे थे उससें भी कहीं ज्यादा अच्छी व जिम्मदार सरपंच मिल गई है।




