कोरबा। 1 मई को सीएसईबी वेस्ट मे कार्यरत सफाई कर्मचारियों को कम वेतन एवम पीएफ नहीं देने के सन्दर्भ मे डोमार समाज द्वारा 1 मई को हड़ताल का आव्हान किया गया।
जहां डोमार समाज के अध्यक्ष विजय करन कलशे व सिकन्दर उसर वर्षा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ राजेश अरखेल लल्लू गेराव सत्यनारायण चुहटेल सुरेश ताम्बे संतोषी ताम्बे राजू मालिक की अगुआई में सभी सफाई कर्मचारियों के साथ मजदूर दिवस पर सीएसईबी कॉलोनी के सिविल ऑफिस का घेराव किया गया। इस आंदोलन में अपनी मांगो को अधिकारियो के समक्ष रखा गया।

जहां आज सहमति न बनने के कारण 2 मई को घेराव किया जायेगा। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के सिकंदर उसरवर्षा ने कहा कि जब तक मजदूरों को उनका हक नहीं मिल जाता यह आंदोलन जारी रहेगा।
Author: Samarthy News
Post Views: 398




