कोरबा/कटघोरा। सभी को मालूम था 30 अप्रैल को कक्षा 8वीं का रिजल्ट आने वाला है। सभी बच्चे इतंजार में थे। जैसे ही पता चला कि रिजल्ट ऑनलाइन साइड के माध्यम से आ चुका है सभी बच्चे अपने रिजल्ट देखने में लग गए और एक दूसरे की जानकारी भी लेना शुरू कर दिए। इस वर्ष कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा होने की वजह से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिर भी बच्चों ने बहुत कम समय में मेहनत कर के शानदार प्रदर्शन किया और अच्छे नंबर हासिल किए। जयभारत इंग्लिश मीडियम स्कूल कटघोरा में पढ़ने वाली होनहार छात्रा इफ्फत का रिजल्ट 89.17 प्रतिशत रहा जो अपने स्कूल में तीसरे स्थान पर हैं, तो वहीं सौरभ महंत 90.17 प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान हासिल किए, मयंक श्रीवाश 90.50 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर हैं। इस तरह बच्चों ने काफी मेहनत कर के अच्छे अंक हासिल किए और अपने स्कूल, शहर, और परिवार का नाम रोशन किए।




