लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

पीएफ/पेंशन मामलों के त्वरित निपटान हेतु एसईसीएल निदेशक (एचआर) ने सीएमपीएफ एवं सीडेक अधिकारियों के साथ की बैठक

Picture of Samarthy News

Samarthy News

सी-केयर्स पोर्टल को और अधिक प्रभावी बनाने एवं सीएमपीएफ़ प्रक्रियाओं में समन्वय बढ़ाने पर दिया गया विशेष बल

बिलासपुर। एसईसीएल के निदेशक (एचआर)  बिरंची दास ने  22 अप्रैल 2025 को कंपनी मुख्यालय, बिलासपुर में पीएफ/पेंशन से संबंधित मामलों के शीघ्र एवं सुगम निपटान के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण बैठकें कीं। प्रथम बैठक में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडेक) तथा सीएमपीएएफओ (CMPFO) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए श्री दास ने C-Cares पोर्टल के माध्यम से पीएफ/पेंशन मामलों का न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप (Minimal Manual Intervention) के साथ शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। बैठक में C-Cares पोर्टल के तकनीकी एवं प्रायोगिक पहलुओं की समीक्षा की गई तथा उसमें सुधार हेतु आवश्यक सुझाव साझा किए गए। पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया ताकि यह और अधिक सुलभ, भरोसेमंद व परिणामकारी बन सके। दूसरी बैठक में श्री दास ने सीएमपीएफ़ओ बिलासपुर एवं जबलपुर के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए सीएमपीएफ़ नंबर अलॉटमेंट, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) एवं संशोधित PPO जारी करने की प्रक्रियाओं में बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विधवा पेंशन, पुराने लंबित पीएफ प्रकरण, संशोधित PPO, तथा NCWA-11 के लागू होने के पश्चात पेंशन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

         श्री दास ने कहा कि पेंशन लाभार्थियों को इन प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करना भी उतना ही आवश्यक है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए समय पर लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में हरी पचौरी, रीजनल कमिश्नर – 1, एनईडीपीसी, सीएमपीएफ़ओ हैदराबाद; मोहित वेद, जॉइंट डायरेक्टर, सीडेक बैंगलोर; जेएस राय, रीजनल कमिश्नर – 1, सीएमपीएफ़ओ बिलासपुर; पीके जैन, रीजनल कमिश्नर – 2, सीएमपीएफ़ओ जबलपुर सहित एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों के एचआर अधिकारियों एवं मुख्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!