लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

आइसक्रीम फैक्ट्री को किया गया सील,नगर निगम व श्रम विभाग संयुक्त कार्रवाई

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। शहर के चौपाटी के पास संचालित आइसक्रीम फैक्ट्री के विरुद्ध मिली शिकायत के आधार पर नगर निगम और श्रम विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए देव आइसक्रीम को सील कर दिया गया है।
        नगर निगम तथा श्रम अधिकारियों द्वारा 19 अप्रैल को संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री सील की गई है। जाँच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में एक 17 साल का नाबालिग भी काम कर रहा था। इस मामले में बाल श्रमिक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण बनाया गया है। अंतरराज्य प्रवासी कर्मकार अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम, न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण तैयार किया गया है और इसे न्यायालय में प्रकरण लगाया जाएगा। गौरतलब है कि कलेक्टर अजीत वंसत द्वारा नियमों का उलंघन करने वाले फैक्ट्री के विरुद्ध शिकायत मिलने तथा अन्य समय पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!