काउंसलिंग प्रक्रिया में हुए बड़े बदलाव

इस वर्ष एमसीसी ने काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

1. जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो चुकी है और जिन्होंने ‘अपग्रेडेशन (Upgrade)’ का विकल्प चुना है, उन्हें अब केवल औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दोबारा कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। उनकी सीट काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगी।
2. उम्मीदवार अब निर्धारित नियमों और समय-सीमा के तहत एमसीसी पोर्टल के माध्यम से ‘ऑनलाइन इस्तीफा (Online Resignation)’ दे सकेंगे। इसके लिए कॉलेज जाकर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
3. डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एनआरआई कोटे’ के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर ही अपलोड कर सकेंगे।

एमसीसी के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाना है।