उत्कृष्ट प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोहदृ2026 भव्य एवं ऐतिहासिक गरिमा के साथ संपन्न

Picture of Samarthy News

Samarthy News

केशरवानी समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, कैबिनेट मंत्री ने भवन निर्माण हेतु ₹20 लाख देने की घोषणा
कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में एवं छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा के आयोजन में ष्उत्कृष्ट प्रतिभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन रविवार को कोरबा स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में हजारों समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह ने शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और युवा प्रेरणा का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन थे। विशिष्ट अतिथियों में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंत्री निज सचिव नरेंद्र पाटनवार सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच पर रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट, मुंगेली के अध्यक्ष भवानी साव, डॉ  विनय गुप्ता, सभा के संरक्षक अश्विनी केशरवानी (चांपा), श्रीमती कल्याणी केशरवानी, अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़), अशोक केशरवानी (बिलासपुर), रोहित केशरवानी, डॉ. एस.एन. केशरी (कोरबा) विजय केशरवानी बिलासपुर, ई सुधीर गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, श्रीमति रेखा शिव केशरवानी, श्रीमति प्रीति सुधीर गुप्ता, श्रीमती मनीषा अशोक केशरवानी, श्रीमति भावना सूर्यप्रकाश केशरवानी, जय प्रकाश केशरवानी, श्रीमति आरती गुप्ता, तरुण सभा के संरक्षण गण रतन चंद्र गुप्ता, दीपक केशरवानी, मिथिलेश केशरवानी, सोमेश केशरवानी अनेक वरिष्ठजन एवं विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे।  अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी शिक्षित, संस्कारित और जागरूक युवा पीढ़ी होती है। प्रतिभाओं का सम्मान केवल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन नहीं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर केशरवानी वैश्य सभा, कोरबा के भवन निर्माण हेतु ₹20 लाख की राशि देने की घोषणा की, जिसका उपस्थित समाजबंधुओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेशाध्यक्ष नीलेश कुमार गुप्ता एवं तरुण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मधुकर गुप्ता ने की। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता ( सारंगढ़), महिला सभा के महामंत्री श्रीमती भावना सूर्य प्रकाश केशरी, तरुण सभा के प्रदेश महामंत्री चंद्रधर केशरी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथलेश केशरवानी कार्यक्रम संयोजक निश्चल केशरवानी, ने प्रभावी एवं आकर्षक शैली में किया।इस अवसर पर कोरबा नगर सभा के अध्यक्ष त्रिभुवन केशरवानी, महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती बिंदु केशरवानी, तरुण सभा के अध्यक्ष राहुल केशरवानी, केशरवानी वैश्य सभा कटघोरा नगर सभा अध्यक्ष एवं छग राज्य तरुण सभा प्रदेश कोषाध्यक्ष किशन केशरवानी सहित प्रदेश भर से आए नगर सभाओं के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा की इस प्रेरणादायी पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय आयोजन बताया।

 


प्रतिभाओं को मिला विशेष सम्मान
सुश्री रिया केशरवानी ने वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर श्री नीलेश गुप्ता (कोरबा) द्वारा अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में ₹10,000 की नगद प्रोत्साहन राशि तथा अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़) द्वारा ₹51,000 का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया।
इसी प्रकार सुश्री माही केशरवानी ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया। उन्हें ई. सुधीर गुप्ता (बिलासपुर) द्वारा अपनी माताजी की स्मृति में ₹21,000 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़) ने घोषणा की कि वर्ष 2026-27 में यदि समाज का कोई विद्यार्थी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा तो उसे ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं ने जोरदार स्वागत किया। समारोह में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब प्रतिभाओं को उचित सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम का सफल आयोजन समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश एवं विभिन्न नगर सभाओं से आए अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला एवं युवा प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन एवं सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

 

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!